कोई भी बच्चा न करें ड्रॉपआउट

सीहोर. टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने जिले के आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा डिग्री कालेजों में क्षमतानुसार शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्कूलों से 10वी एवं 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची प्राप्त कर यह सुनिश्चित करें सभी बच्चे अगली कक्षा में प्रवेश लें तथा कोई भी बच्चा ड्राप आउट न करें. उन्होंने कहा कि परिवारिक आर्थिक कारणों से ड्रॉप आउट करने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्सहित किया जाए. बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत, आनंद सिंह राजावत, एसडीएम जमील खान, नितिन टाले, तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति मिश्रा, सुधीर कुशवाह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

15 पंचों के वार्ड में लाउड स्पीकर पर रोक

Tue Jul 1 , 2025
सीहोर. पंचायत उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन प्रचार-प्रसार में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग से होने वाली जन परेशानी, ध्वनि प्रदूषण व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालागुरू के ने 29 जुलाई तक जिले के पांचों जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों के रिक्त वार्डों में निर्वाचन […]

You May Like