जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मुरार में शुरू हुआ सदस्यता अभियान

ग्वालियर: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अम्बेडकर जयंती पैक्स सदस्यता महाअभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 10 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए 15 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, ग्वालियर शाखा-मुरार की संस्था उटीला में सदस्यता अभियान शुरू किया गया। 20 अप्रैल तक ऐसे किसान जो पैक्स के सदस्य नहीं है, उन्हें सदस्य बनने के लिए जागरूक किया जाएगा। 21 से 30 अप्रैल तक सदस्य बनने के इच्छुक किसानों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। 1 मई से 5 मई तक बोर्ड एवं प्रशासक बैठक होगी, जिसमें आवेदनों का निराकरण कर सदस्यों को सूचित किया जाएगा। 6 मई से 15 मई तक नवीन सदस्यों के ऋण वितरण की तैयारियां की जाएंगी।

पैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत जिला सहकरी केंद्रीय बैंक मर्यादित, ग्वालियर शाखा-मुरार की संस्था उटीला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त संभाग ग्वालियर द्वारा की गई। कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु खाड़े, संस्था उटीला के सहायक समिति प्रबंधक मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। भूपेंद्र सिंह एवं हिमांशु खाड़े द्वारा किसानों को शासन और बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारें में अवगत कराया गया। साथ ही 6 नवीन किसान को सदस्यता दिलाई गई। इसके अतिरिक्त अन्य संस्थाओं द्वारा भी इस अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिसके चलते 6 संस्थाओं से 24 नवीन सदस्यों के आवेदन प्राप्त हुए।

Next Post

टेकनपुर में गांजा तस्कर पर कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारी लाइन अटैच

Thu Apr 16 , 2026
ग्वालियर: टेकनपुर क्षेत्र में गांजा तस्कर पर कार्रवाई होते ही टेकनपुर चौकी प्रभारी पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने टेकनपुर चौकी प्रभारी बलबीर सिंह माबई को लाइन अटैच कर दिया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like