चावल, गेहूं, खाद्य तेलों में नरमी; दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल की औसत कीमत घट गयी। चावल के साथ गेहूं और खाद्य तेलों में भी नरमी रही। चीनी में कमोबेश टिकाव देखा गया जबकि दालों में उतार-चढ़ाव रहा।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा दो रिंगिट चढ़कर 4,126 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का दिसंबर वायदा भी 0.67 प्रतिशत के मजबूती के साथ 50.96 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत तीन रुपये घटकर 3,839.05 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं भी 14 रुपये टूटकर 2,853.53 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत में छह रुपये की गिरावट रही और यह 3,303.64 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
खाद्य तेलों में आज नरमी देखी गयी। मूंगफली तेल की औसत कीमत 19 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। सरसों तेल सात रुपये सस्ता हुआ। सोया तेल के दाम 45 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। पाम ऑयल 33 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति भी 61 रुपये और सूरजमुखी तेल 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंग दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल सात रुपये और उड़द दाल 13 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। तुअर दाल के दाम लगभग गत दिवस के स्तर पर ही रहे।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 11 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वहीं, चीनी में कमोबेश टिकाव देखा गया।

Next Post

शेयर बाजारों में हावी रही बिकवाली, सपाट बंद हुए प्रमुख सूचकांक

Thu Nov 13 , 2025
बई, 13 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को कुल मिलाकर बिकवाली हावी रही, हालांकि प्रमुख सूचकांक दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में लगभग सपाट बंद हुए। बीएसीई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.16 अंक (0.01 प्रतिशत) की मामूली बढ़त से 84,478.67 अंक पर पहुंच […]

You May Like