शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, भिंड के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार, एक 43 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अश्वनि पिता अनिल शर्मा निवासी चंदुपुरा, भिंड ने उसके साथ विश्वासघात किया है.

आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और इसी बहाने उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए.पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. आरोपी के लगातार शोषण और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली.एमआईजी पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी अश्वनि शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.

Next Post

पुलवामा में आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार एवं ग्रेनेड बरामद

Sat May 2 , 2026
श्रीनगर, 02 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और ग्रेनेड बरामद किये हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलवामा पुलिस ने 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) शादिमर्ग और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल […]

You May Like