राजवाड़ा के मुख्य बाजारों में डीसीपी ने किया पैदल मार्च

इंदौर:शनिवार को पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने राजवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में यातायात पुलिस टीम और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पैदल मार्च किया.उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह के मार्गदर्शन में की गई. भ्रमण के दौरान डीसीपी त्रिपाठी ने राजवाड़ा, सराफा, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार, सुभाष चौक सहित आसपास के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थिति और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें. उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान के बाहर लंबे समय तक वाहन खड़ा पाया जाता है तो उसे अवैध पार्किंग माना जाएगा. ऐसे वाहनों की सूचना नागरिक व व्यापारी यातायात पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर दे सकते हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने शहरवासियों से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है

Next Post

एमवाय अस्पताल का सुरक्षा ऑडिट, ड्रोन से रखी चारों तरफ निगरानी

Sun Mar 15 , 2026
इंदौर: संयोगितागंज क्षेत्र स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में शनिवार देर रात पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया. उद्देश्य था अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना था.थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि बीवीजी इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों […]

You May Like

Play sound