चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाये सात विकेट पर 158 रन

चेन्नई, 26 अप्रैल (वार्ता) ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 74) की कप्तानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार काे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 37 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिये। संजू सैमसन (11), उर्विल पटेल (चार), सरफराज खान (शून्य) और डेवाल्स ब्रेविस (दो) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शिवम दुबे ने कप्तान गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई।

16वें ओवर में अरशद खान ने शिव दुबे को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 22 रन बनाये। 18वें ओवर कगिसो रबाड़ा ने कार्तिक शर्मा नौ गेंदों में 15 रन को आउट किया। जेमी ओवरर्टन ने छह गेंदों में 18 रन बनाये। उन्हें अरशद खान ने आउट किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में छह चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 74 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाड़ा ने तीन विकेट लिये। अरशद खान को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

डीएलडब्ल्यूक्यू के खिलाड़ियों ने कुल 24 स्वर्ण पदक जीते

Sun Apr 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली एमेच्योर वुशु एसोसिएशन द्वारा आयोजित 23वीं दिल्ली राज्य वुशु चैम्पियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ताओलु एवं सांडा स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अत्यंत रोमांचक बना दिया। दूसरे दिन सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) की सांडा ( शानशू) प्रतियोगिताएं […]

You May Like