आगरा-जयपुर रेलमार्ग पर पपरेरा स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

भरतपुर, 31 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में आगरा-जयपुर रेलमार्ग पर पपरेरा रेलवे स्टेशन पर बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की माँग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह से धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

इससे पहले क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पपरेरा रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर उत्तर मध्य रेलवे, आगरा के मण्डल रेल प्रबन्धक के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर शनिवार से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

दरअसल कोरोना काल से पहले उक्त ट्रेन के पपरेरा स्टेशन पर रुकती थी। क्षेत्र के मजदूर, किसान, छात्र एवं आम नागरिक अपने दैनिक आवागमन के लिये इसी रेल सेवा पर निर्भर थे, लेकिन रेलवे द्वारा जारी की गई नई समय-सारणी में पपरेरा स्टेशन पर गाड़ी के ठहराव को सम्मिलित नहीं किये जाने से क्षेत्र के लोगों आक्रोश व्याप्त हो गया है।

Next Post

धरातल पर दिखे किसान कल्याण, 2026 के आयोजन को लेकर सीएम ने तय किए लक्ष्य

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष 2026 के लक्ष्य केंद्रित एवं सुचारू आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष केवल औपचारिकता न रहकर धरातल पर किसानों के जीवन में […]

You May Like