ग्वालियर कलेक्टर ने कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों से की चर्चा

ग्वालियर: अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वाजिब क्लेम समय पर मिलें और उनकी विभागीय समस्याओं का निराकरण भी सकारात्मक रूप से हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में यह बात कही।कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्श दात्री की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हित के लिये दिए गए प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर, मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी कर्मचारी संघों द्वारा दिए गए प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों का गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन हो गया है। उसी प्रकार कर्मचारियों का गोपनीय प्रतिवेदन भी ऑनलाइन हो, ऐसा प्रयास किया जाए। इसके लिये एक मोबाइल एप भी तैयार कराया जाए। तकनीकी कर्मचारी अगर इस दिशा में सार्थक प्रयास करता है तो उसे हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन भी समय पर हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

दतिया किला चौक पर बिरयानी की दुकान में आग, सिलेंडर फटा, समय पर काबू से बची जान-माल की हानि

Sun Jun 8 , 2025
दतिया: शहर के व्यस्ततम क्षेत्र किला चौक पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिरयानी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों के बीच दुकान में रखा एलपीजी सिलेंडर फट गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक […]

You May Like