ब्यावरा। स्थानीय शहीद कॉलोनी स्थित विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में बीते पांच दिनों से तकनीकि कारणों के चलते उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा नहीं हो पा रहे थे जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आखिरकार शुक्रवार को बिल जमा होना शुरु हुआ.
सर्वर डाउन होने, नेटवर्क कार्य एवं पोर्टल अपडेट किए जाने आदि अन्य तकनीकि कारणों के चलते स्थानीय शहीद कॉलोनी स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में बिल जमा नहीं हो रहे थे.
विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन का कहना था कि नेटवर्क कार्य, समाधान योजना के तहत पोर्टल व अन्य तकनीकि कार्य किए जाने के कारण बिल जमा नहीं हो पा रहे थे, अब शुक्रवार से पूर्व की तरह बिल जमा होना शुरु हो गये.
