अमन ने पेश की आस्था और संकल्प की मिसाल

टीकमगढ़। शहर के अमन सोनी ने आस्था और संकल्प की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है। वर्ष 2024 में शुरू हुई उनकी पैदल धार्मिक यात्रा अब पूरी हो चुकी है। करीब साढ़े 15 हजार किलोमीटर का सफर तय कर अमन सोनी टीकमगढ़ वापस लौटे हैं।

जानकारी के अनुसार अमन सोनी ने अपनी यात्रा के दौरान चार धाम सहित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। हजारों किलोमीटर की यह यात्रा उन्होंने पैदल पूरी की। रास्ते में कई मुश्किलें आईं, लेकिन उनका संकल्प लगातार मजबूत बना रहा। खास बात यह है कि अमन सोनी पहले मुंबई में एक्टिंग किया करते थे। लेकिन अचानक उनका मन बदला और उन्होंने सांसारिक जीवन से अलग धार्मिक यात्रा पर निकलने का फैसला किया। इस यात्रा को

उन्होंने सिर्फ तीर्थ यात्रा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सेवा और सामाजिक संदेश से भी जोड़ा।

अमन सोनी का कहना है कि उनकी यात्रा का उद्देश्य वृद्धों की सेवा करना, गौशाला का निर्माण करना और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को आगे बढ़ाना है। इसी संकल्प के साथ उन्होंने देशभर में पैदल यात्रा की। करीब ढाई साल से अधिक

समय तक चले इस सफर के बाद जब अमन सोनी टीकमगढ़ पहुंचे, तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके अनुभव सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। टीकमगढ़ लौटने के बाद अमन सोनी ने नवभारत से बातचीत की और बताया कि हजारों किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान उन्हें किस तरह के अनुभव हुए और आगे उनका क्या संकल्प है।

 

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Mon Aug 17 , 2026
टीकमगढ़। ओबीसी महासभा जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा तृतीय जिला स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेन्द्र सिंह यादव […]

You May Like