टीकमगढ़। ओबीसी महासभा जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा तृतीय जिला स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेन्द्र सिंह यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सीबी कुशवाहा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, वरिष्ठ सलाहकार एम डी वर्मा , जिलाध्यक्ष उत्तम नापित, राघवेंद्र सिंह राजपूत, दुष्यंत सिंह लोधी, ओपी रैकवार, अपाक्स जिलाध्यक्ष महेश अहिरवार अजाक्स जिलाध्यक्ष बलिराम अहिरवार, एपी रैकवार, प्रदेश सचिव डॉ. प्रीतम कुशवाहा, निवाड़ी, डॉ. योगेश यादव डॉ. जगदीश प्रजापति, पवन बंसल संगीत खेमराज मांझी संगीत डीपी यादव एवं जनसेवक मुन्नीलाल यादव उपस्थित रहे।
