हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रीवा, रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की समीक्षा की.कमिश्नर ने कहा कि कलेक्टर्स अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन के प्रकरणों पर विशेष ध्यान दें. राजस्व न्यायालयों में लंबित पाँच साल से अधिक के सभी प्रकरणों का निराकरण कराएं. संभाग के सभी जिलों में अब बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है. पीठासीन अधिकारी नियमित रूप से प्रकरणों की सुनवाई करें. राजस्व प्रकरणों में समय सीमा पर पटवारियों के प्रतिवेदन दर्ज कराएं. समय सीमा में प्रतिवेदन न देने वाले पटवारियों पर कड़ी कार्रवाई करें. कमिश्नर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिलावटी और अवैध शराब की बिक्री न हो इसे सुनिश्चित करें. पुलिस अधीक्षक शराब तथा अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करें. हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार उपचार देकर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें. रीवा, सीधी और सिंगरौली जिले में इस संबंध में विशेष ध्यान देने की जरूरत है. लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें.

Next Post

रीवा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध संरक्षण दिवस

Thu Sep 10 , 2026
रीवा, अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध संरक्षण दिवस के अवसर पर गत दिवस जयंती कुंज वन कार्यालय में विशेष बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डीएफओ लोकेश निरापूरे की उपस्थिति में रीवा जिले में गिद्ध संरक्षण के लिए भविष्य की कार्ययोजना और रोडमैप तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा […]

You May Like