इंदौर, 21 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में मांग कमी से मंदा रहा। आज सोना 200 रुपये तथा चांदी 400 रुपये सस्ती बिकी। सिक्का स्थिर रहा।
विदेशी बाजार में सोना 3035 डालर व चांदी 3321 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है।
सोना 89600 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 99200 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 1100 रुपये प्रति नग।
