
खंडवा। शहर की कॉलोनी में समस्याओं से जूझ रहे कालोनीवासियों ने निगम गेट बंद कर जमकर नारेबाजी की। निगम उपायुक्त की समझाइश के बाद एक घंटे में गेट खोलकर प्रदर्शन खत्म किया।
शहर की तुलसी स्टेट कालोनी के रहवासी सडक़ की समस्या को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। कई बार नगर निगम के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार कालोनी की महिलाएं नगर निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां उनसे आवेदन लेने कोई अधिकारी नहीं आया।
एक घंटे तक
चला प्रदर्शन
आक्रोशित महिलाओं ने मुख्य गेट बंद कर जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम उपायुक्त एस आर शिटोले महिलाओं के बीच पहुंचे। दस दिनों में सडक़ बनाने का आश्वासन दिया। उसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।
सडक़ नहीं बनी तो चक्काजाम करेंगे
कॉलोनी की अध्यक्ष अंजू चौहान ने चेतावनी दी है कि पिछले दस वर्षों कालोनी में सडक़ की समस्या से जीवन जूझ रहे लेकिन नगर निगम कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आज भी कालोनी की महिलाओं के साथ निगम कार्यालय पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके बाद हमने गेट बंद आक्रोश व्यक्त किया है। यदि दस दिनों में सडक़ कार्य प्रारंभ नहीं किया तो नगर निगम के सामने चक्काजाम करेंगे।
10 दिन में सडक़ का काम शुरू हो जाएगा
नगर निगम में उप आयुक्त सचिन सिटोले ने कहा कि तुलसी स्टेट कालोनी से कुछ महिलाएं आई थीं। उन्होंने गेट बंद कर बताया कि उनकी कालोनी में पिछले दस वर्षों से सडक़ सडक़ की समस्या को लेकर परेशान है। उन्होंने पूर्व में भी आवेदन दिया था। आज मेरे पास उनकी समस्या आई। कार्यपालन अधिकारी से चर्चा कर उन्हें अश्वासन दिया है। दस दिनों में कालोनी में सडक़ निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएग।
