
भोपाल। थाना जीआरपी भोपाल ने हरियाणा के सांसी गैंग के एक इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पूर्व के 15 मामले दर्ज हैं. आरोपी संगठित अपराधी गैंग के साथ ट्रेनो में यात्रियो के बैग वं ट्राली बैग में ब्लेड मारकर कीमती सामान चोरी करता था.
जीआरपी के मुताबिक वारंटी सत्यभान पिता महेन्द्र सांसी निवासी ग्राम पोगडे जिला भिवानी हरियाणा पर कार्रवाई की गई है. आरोपी के 11 साल पुराने अपराधो में 15 वारंट (जिसके 13 स्थायी वारंट व 2 गिरफ्तारी वारंट) हैं. उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी गई. वारंटी के मोबाईल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ली गई. उसका मोबाइल गुवाहाटी असम में आखिरी बार बंद होना पाया गया. संबंधित जीआरीप थाना से संपर्क कर उसकी डिटेल्स दी गई और उसे गिरफ्तार किया गया. उस पर न्यायालय भोपाल से 13 प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर प्रोडक्शन सेंट्रल जेल गुवाहाटी में जमा कराया गया. वारंटी के थाना जीआरपी इटारसी के दो अपराधो में स्थायी वारंट होना पाया गया. वारंटी पर विभिन्न अपराधों में कुल 54,000/- रू का ईनाम घोषित था.
