
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक महिला का उसके पति से तलाक कराते हुए आरोपी युवक ने शारीरिक शोषण किया. पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक 29 साल की महिला ने आरोपी राहुल गौंडारे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि राहुल ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिलाया और उससे उसके पति का तलाक भी कराया. आरोपी राहुल अब युवती के साथ शादी करने से इंकार कर रहा है. महिला का आरोप है कि राहुल उसे डरा-धमकाकर बदनाम करने की भी कोशिश की. पीड़िता की शादी साल 2018 में शादी हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि साल 2019 में उसकी पहचान का युवक राहुल गौंडारे ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला को बदनाम करने का डर दिखाकर वह उसका शारीरिक शोषण पिछले 7 साल से लगातार कर रहा था. आरोपी के ही दबाव में आकर महिला ने साल 2022 में अपने पति से तलाक भी ले लिया. इतने साल बीत जाने के बाद महिला ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने महिला से संपर्क तोड़ लिया. परेशान होकर पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया. बागसेवनियां थाना पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है.
