इंदौर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर टांट्या भील चौराहे पर पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आंदोलनरत छात्रों ने 14 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय के घेराव की घोषणा की है। छात्रों के अनुसार बड़ी संख्या में युवा और छात्र शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और प्रशासन को 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। आंदोलन से जुड़े अरुण बड़ोले ने बताया कि इस प्रदर्शन में इंदौर के साथ अन्य जिलों के छात्र भी शामिल होंगे। वहीं छात्र रोहित वास्कले ने कहा कि ज्ञापन में छात्रों की एक प्रतिनिधि समिति गठित करने और उनकी समस्याओं पर नियमित संवाद की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल रहेगी। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Next Post
हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार
Sat Jul 11 , 2026
बोड़ा। थाना बोडा पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को घटना के मात्र 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. बीते 07 जुलाई को फरियादी भागीरथ पिता धनसिंह भिलाला, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम आंकखेड़ी कला, […]

You May Like
-
1 year ago
पांड गांव में दो बालिकाओं की जल समाधि
-
8 months ago
महापौर बोले, इन अफसरों के साथ काम नहीं कर सकता…!
-
1 year ago
सोना में तेजी, चांदी में गिरावट