जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद और धोखाधड़ी की शिकायतें

इंदौर: शहर में प्रति मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में 85 आवेदन पहुंचे, जिनमें सबसे ज्यादा पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन देन और जमीन मकान से जुड़े मामले रहे.पलासिया स्थित कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना. कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए, वहीं कुछ प्रकरणों में फोन पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा.

शिकायतों में फाइनेंशियल फ्रॉड, महिला अपराध, सुनवाई न होने की शिकायतें और जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामले भी शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों ने आवेदकों को भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा. जनसुनवाई में सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. साथ ही पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के जरिए आपसी और पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए काउंसलिंग भी की जा रही है, ताकि मामलों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की, दी बधाई

Tue May 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें पुनः असम का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने एक्स पर […]

You May Like