उज्जैन: शिप्रा नदी से मंगलवार शाम को एक युवक की पानी में डूबी हुई लाश पुलिस ने बरामद की। जिसकी पहचान बड़वानी के रहने वाले युवक के रूप में हुई परिजन उज्जैन पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम 4 शिप्रा नदी केदारेश्वर घाट से एक युवक की लाश बरामद की गई थी। मृतक अंडरवियर पहना हुआ था जिसके चलते उसकी नहाने के दौरान डूबने से मौत होना सामने आया।
घाट पर उसके कपड़े तलाश किए गए लेकिन नहीं मिले। मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया गया। इस दौरान उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदार प्रेम सिंह ने उसे पहचान लिया। रिश्तेदार ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि मृतक बड़वानी के नागलवाड़ी का रहने वाला अशोक पिता टेटिया परमार जाति भील है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया इस दौरान सामने आया कि वह देवास में रहने वाली बहन के घर गया था संभवत: महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंच होगा। पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। उज्जैन पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।
