बिहार से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद

भोपाल: देवास पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर 62 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6.03 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोपी को बिहार के कटिहार जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से ठगी की रकम में से 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने करीब 1,500 किलोमीटर दूर तक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर पीड़ित से संपर्क किया और पेंशन कार्ड अपडेट कराने तथा टैक्स में छूट दिलाने का झांसा देकर विभिन्न माध्यमों से 6.03 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बैंकिंग लेनदेन, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच में साइबर ठगी गिरोह के मुख्य आरोपियों के तार झारखंड के जामताड़ा से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है।
देवास पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन साइबर’ के तहत ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था में अब तक 130 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 98.52 लाख रुपये जब्त किए गए हैं

Next Post

रवींद्र भवन में रामलीला का मंचन, किष्किंधा कांड के प्रसंगों का हुआ चित्रण

Wed Oct 14 , 2026
भोपाल:राजधानी के रवींद्र भवन में बुधवार रात रामलीला का मंचन किया गया। इसमें रामायण के किष्किंधा कांड से जुड़े प्रसंगों को कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुत किया। मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम की वन यात्रा और किष्किंधा कांड की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया। कलाकारों ने अभिनय के जरिए […]

You May Like