जबलपुर:सिहोरा थाना अंतर्गत पौड़ा के पास मेनरोड पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम लखन सिंह 25 वर्ष निवासी शिक्षक कॉलोनी विजयनगर ने रिपोर्ट कराई कि वह अपने साथी विष्णु राय की मोटर सायकल से मझौली जा रहा था जैसे ही दोपहर लगभग 3 बजे पौड़ा के पास मेनरोड पर पहुॅचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एक्स 0124 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह एवं विष्णु राय मोटर सायकिल सहित रोड पर गिर गये, दोनों को हाथ पैर सिर में चोटें आईं हैं।
Next Post
खेत में ‘खजाना’ मिलने की अफवाह से गांव में सनसनी, दतिया के भडौल ग्राम में जांच में कुछ नहीं मिला
Tue May 26 , 2026
दतिया: जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भडौल में एक किसान के खेत में खजाना निकलने की अफवाह ने ग्रामीणों और पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब 15 दिनों से गांव में यह चर्चा फैली हुई है कि खेत के अंदर दफ़िना मिला है। अफवाह के चलते […]

You May Like
-
1 year ago
कनाडिया बायपास पर भीषण हादसा, एक की मौत
-
1 year ago
दो केंद्रों में हुई सुपर हंड्रेड परीक्षा
-
2 years ago
डबरा से युवक लापता, परिजन परेशान