अतिवर्षा से क्षतिग्रस्त खाखन पुल की मरम्मत जारी, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

सिंगरौली: अतिवर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए खाखन पुल पर एनएचएआई की टीम द्वारा मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सुरक्षा की दृष्टि से पुल के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि क्षतिग्रस्त पुल पर आवागमन करने से बचें और प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग को आवागमन के लिए खोलने की जानकारी प्रशासन द्वारा दी जाएगी।

Next Post

कैथ लैब ठप, भगवान भरोसे दिल के मरीज

Mon Aug 31 , 2026
जबलपुर: महाकौशल संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब में तकनीकी खराबी आने के कारण जीवनरक्षक एंजियोग्राफी जांच पिछले कई दिनों से पूरी तरह बंद है। मशीन का एक मुख्य पार्ट खराब होने की वजह से लैब के दरवाजे पर ताला लटक […]

You May Like