चोरों को पकड़ने गए पुलिसकर्मी आए करंट की चपेट में

सतना:मुखबिर की सूचना पर चोरों की तलाश में निकली पुलिस टीम हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई. इस हादसे में सिविल लाइन थाने के तीन पुलिसकर्मी झुलस गए, जिनमें से एक आरक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है.मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे विराट नगर इलाके की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक मकान में चोर घुसे हैं. सूचना मिलते ही चोरों की धरपकड़ करने सिविल लाइन थाने से पुलिस बल मौके पर पहुँचा था.

दबिश के दौरान मकान की दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में पुलिसकर्मी आ गए. बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के पास एक लोहे का पाइप था, जो गलती से हाईटेंशन लाइन से छू गया और करंट फैल गया. इस हादसे में आरक्षक आनंद सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं. उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत पूजा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है. वहीं, हादसे का शिकार हुए प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी और एक अन्य आरक्षक को हल्की चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर जाना हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुँचे. सीएसपी मनीष त्रिपाठी और टीआई प्रीति विश्वकर्मा ने पूजा हॉस्पिटल पहुँचकर घायल आरक्षक आनंद सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली.

Next Post

मैहर मंदिर परिसर में अतिक्रमण एसडीएम से अभद्रता करने वाले 3 आरोपी जेल भेजे गए

Sat Oct 17 , 2026
सतना/मैहर : मैहर के प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर परिसर में अतिक्रमण और अवैध कब्जे की शिकायत मिलने की शिकायत के आधार पर अतिक्रमण हटाने पहुंचीं मैहर एसडीएम दिव्या पटेल के साथ बदतमीजी व बहस करने वाले तीन आरोपियों पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा […]

You May Like

Play sound