खजुरिहा क्रेशर में हो रही मापदंडों की अनदेखी

सीधी । खजुरिहा क्रेशर में हो रही मापदंडों की अनदेखी के चलते लोगों की फजीहतें बढ़ गई हैं। क्रेशर की ब्लास्टिंग और उड़ती डस्ट के प्रदूषण से परेशान ग्रामवासियों ने कार्यवाही की मांग की है।

सीधी जिले के तहसील मझौली अंतर्गत खजुरिहा क्रेशर में सभी मापदंडों को ताक पर रखकर पत्थरों को फोडऩे के लिये मनमानी तौर पर ब्लास्टिंग करने का आरोप समीपी कतरवार के रहवासियों ने लगाया है। ब्लास्टिंग से प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि जबसे उक्त क्रेशर का संचालन शुरू हुआ है उनका रहना मुश्किल हो गया है। काफी तेज ब्लास्टिंग होने के कारण कतरवार के ग्रामीणों के घरों की दीवारों में दरारें आ रही हैं। अधिकांश घर कच्चे बने हुये हैं, कच्चे घरों के खपरैल एवं सीमेंट शीट भी ब्लास्टिंग के चलते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास अन्यत्र भूमि नहीं है इस वजह से मजबूरी के चलते यहां रहने के लिये लाचार हैं। ब्लास्टिंग से काफी क्षति हो रही है। क्रेशर की ब्लास्टिंग की शिकायत उनके द्वारा लगातार की जार ही है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

००

निष्पक्ष जांच हुई तो बंद हो जायेगा क्रेशर

खजुरिहा क्रेशर में सभी नियमों को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से ब्लास्टिंग की जा रही है। ब्लास्टिंग के चलते आसपास के क्षेत्रों में धूल का गुबार पहुंच रहा है। समीपी कतरवार के घरों में ब्लास्टिंग के चलते धूल की परतें जमा हो रही हैं। ऐसे में यदि ग्रामीणों की शिकायत पर निष्पक्ष जांच हुई तो आबादी के समीप संचालित यहां का क्रेशर बंद हो जायेगा।

००

इनका कहना है

 

यहां समीप में जो गिट्टी पत्थर फोडऩे की ब्लास्टिंग क्रेशर क्षेत्र में हो रही है उससे कच्चे घर की दीवारों में दरारें आ रही हैं। बरसात का समय है, ऐसे में घर भी गिर सकता है। बोर धसकने से पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा है।

पुष्पा कुशवाहा, कतरवार

क्रेशर की ब्लास्टिंग से घर में दमका लगता है। जिससे दीवारों में दरारें आ रही हैं। बोर धसकने से पानी भी नहीं मिल रहा है। के्रशर से भारी धूल उडऩे से घर एवं आसपास की धूल की परत जम रही है।

केतकी कुशवाहा, कतरवार

 

खजुरिहा क्रेशर की ब्लास्टिंग से यदि कतरवार के रहवासियों के घरों की दीवारों में दरारें आ रही हैं तो इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

कपिल मुनि शुक्ला, खनिज अधिकारी सीधी

Next Post

विद्यार्थियों की सफलता उनके माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के लिए गौरव का विषय: दिलीप

Sat Aug 8 , 2026
  सीधी। शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को गढऩे का आधार है। पढ़ाई के साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के निर्माता हैं। उनके भीतर अपार ऊर्जा और […]

You May Like