मुंबई, 11 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 690.10 अंक गिरकर 76,638.09 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 1,000.01 अंक (1.29 प्रतिशत) नीचे 76,318.28 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 206.05 अंक की गिरावट के साथ 23,970.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 369.50 अंक यानी 1.52 प्रतिशत नीचे 23,890 अंक पर रहा। बाजार में सभी समूहों में गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग, ऑटो, वित्त और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांक ज्यादा टूटे।
Next Post
सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण: अमृत महोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग में विशेष पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की
Mon May 11 , 2026
सोमनाथ (गुजरात) | द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम भगवान सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से शिरकत की। गौरतलब है कि यह महोत्सव स्वतंत्र भारत के […]

You May Like
-
8 months ago
आरपीएफ आरक्षक की बाइक हुई चोरी
-
2 months ago
खुद बीमार पड़ी 108 एम्बुलेंस सेवा
