विजयपुर विधायक मामले में SC का फैसला जनमत की जीत: पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विजयपुर के विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधानसभा सदस्यता बरकरार रखने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे सत्य, न्याय, लोकतंत्र और संविधान की ऐतिहासिक जीत बताया।

पटवारी ने कहा कि यह फैसला केवल एक विधायक की सदस्यता बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनमत और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त पुष्टि है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका ने एक बार फिर साबित किया है कि देश में संविधान सर्वोपरि है और किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र के सामने न्याय नहीं झुकता।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विजयपुर में जनमत को कमजोर करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई और यह निर्णय ऐसे प्रयासों के खिलाफ एक करारा जवाब है।

पटवारी ने आगे कहा कि यह पहला मामला नहीं है, जब जनप्रतिनिधियों को डराने या जनादेश को पलटने की कोशिश की गई हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Next Post

मन में पवित्र भाव लाकर जल का उपयोग करें : सीएम डॉ यादव

Thu Mar 19 , 2026
इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारम्भ अवसर पर इंदौर में निपानिया में आयोजित कार्यक्रम में कहा “जैसे रक्तवाहिनी हमें जीवन देती है वैसे ही प्रकति पर जल जीवन के लिए चैतन्य अमृत है।” इसलिए मन में पवित्र भाव लाकर जल का उपयोग करें। […]

You May Like