जबलपुर:आर एंड आर एजुकेशनल एंड रिसर्च सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित एंडो डायलॉग 2026 के दूसरे दिन विविध वैज्ञानिक सत्र हुए। मुख्य आयोजक डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव एवं डॉ. ऋतु श्रीवास्तव के नेतृत्व में इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञों ने नवीनतम शोध, उपचार पद्धतियों और अनुभवों को साझा किया।
सत्रों में डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. परिमल स्वामी, डॉ. विशाल कस्तवार, डॉ. आशीष डेंगरा, प्रो. डॉ. वी.के. भारद्वाज, डॉ. पुष्पराज पटेल, डॉ. दीपक बहेरानी, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. हेमंत तिलगम, डॉ. अंशय जैन, डॉ. ब्रह्म प्रकाश, डॉ. संजय भारती, डॉ. एम.एस. जोहरी, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. दिलीप राठौड़, डॉ. भावना धीरवानी, डॉ. दिलीप तिवारी, डॉ. हर्षा रेड्डी, डॉ. शालिनी जग्गी, डॉ. राजीव चावला, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सोनल रिछारिया, डॉ. सोनल साहनी, डॉ. दीपशिखा साहू, डॉ. राकेश पटेल, डॉ. प्रॉमिस जैन, डॉ. अनूप जैन, प्रो. पी.एस.एन. मेनन, डॉ. ऋचा अरोरा व डॉ. हरि मंगतानी ने व्याख्यान दिए। संगोष्ठी में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज पटेल ने पारिवारिक उच्च कोलेस्ट्रॉल रोग की समय पर पहचान व उपचार की आवश्यकता बताई। डॉ. दीपक बहरानी सहित कई विशेषज्ञों ने सत्रों की अध्यक्षता व मार्गदर्शन किया।
गंभीर बीमारियों और जीवनशैली पर मंथन
सम्मेलन में मधुमेह, मोटापा, गर्भावस्था में मधुमेह प्रबंधन, महिला स्वास्थ्य, थायरॉइड विकार, बाल एंडोक्राइनोलॉजी, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हृदय रोग तथा जीवनशैली संबंधी बीमारियों पर गंभीर मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती जीवनशैली से बढ़ रही इन बीमारियों से निपटने हेतु जागरूकता, समय पर जांच और आधुनिक उपचार प्रणालियां अपनाना आवश्यक है।
ज्ञान साझा कर चिकित्सा को नई दिशा
आयोजक डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव एवं डॉ. ऋतु श्रीवास्तव ने कहा कि एंडो डायलॉग का उद्देश्य विशेषज्ञों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ाना तथा मरीजों तक नवीनतम उपचार पहुंचाना है। देशभर के चिकित्सकों की सहभागिता ने इसे सफल राष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच बनाया। जबलपुर में आयोजित यह आयोजन चिकित्सा ज्ञान, अनुसंधान व नवाचार का महाकुंभ बनकर उभरा, जिसने चिकित्सा जगत को नई दिशा दी।
