भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के मुकाबले में आखिरी गेंद तक बना रहा रोमांच

आइची नागोया, एशियाई खेल 2026 में बारिश से प्रभावित 5-5 ओवर के रोमांचक T20 मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की बदौलत भारत को जीत मिली।

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बारिश से प्रभावित एकमात्र T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी।

बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मुकाबले को 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन से हुई परेशानी
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। ईशान किशन 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। तिलक वर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की पूरी पारी में सिर्फ दो चौके लगे और कोई छक्का नहीं आया। जापान की ओर से चार्ली हारा-हिन्जे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस को एक-एक विकेट मिला।

जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर
33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत भी खराब रही। अक्षर पटेल ने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और लैकलन यामामोटो-लेक को 1 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।दूसरे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की।

उन्होंने इब्राहिम ताकाहाशी को 4 रन के स्कोर पर आउट किया। हालांकि, इस ओवर में सुंदर ने 6 रन दिए। तीसरे ओवर में रवि बिश्नोई महंगे साबित हुए और उन्होंने 10 रन दिए। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रन दिए, लेकिन जापान के कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।

8 रनों की जरूरत पर हारी टीम
जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। गेंद अक्षर पटेल के हाथ में थी। उन्होंने पहली दो गेंदों पर 2 रन दिए, लेकिन तीसरी गेंद वाइड हो गई। इसके बाद अक्षर ने लगातार चार गेंदें अच्छी लाइन और लेंथ पर डालीं। जापानी बल्लेबाज इन गेंदों पर बाउंड्री नहीं लगा सके। इस तरह जापान 5 ओवर में 30 रन ही बना सका और भारत ने मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया।

 

Next Post

महासमुंद की 6.80 लाख की साइबर ठगी के तार इंदौर से जुड़े

Tue Sep 22 , 2026
इंदौर. महासमुंद में हुई 6.80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने इंदौर के विजय नगर इलाके में छापामार कार्रवाई कर सीहोर के दो युवकों को पकड़ा है. साइबर ठगी के इस मामले की जांच में सामने आए तकनीकी सुरागों के आधार पर महासमुंद साइबर थाना […]

You May Like