
ग्वालियर: थाना मोहना पुलिस ने करई-पाटई रोड स्थित डीआरडीओ प्लांट के सामने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 2.020 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत का गांजा और एक लाख रुपये कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 90/26 दर्ज कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सरनाम सिंह कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरोत्तम जाटव निवासी सहसराम जिला श्योपुर और मोनू परिहार निवासी कुँवरपुर जिला शिवपुरी के रूप में हुई है।
