भितरवार: डबरा-भितरवार मार्ग पर किसोली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 306/26 दर्ज कर धारा 106(1) बीएनएस के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण कायम किया है। मामले की विवेचना सउनि जितेन्द्र सिंह भदौरिया कर रहे हैं।
