भितरवार: कैथी रोड पर तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/26 में धारा 281 एवं 125(ए) बीएनएस के तहत ट्रैक्टर चालक लोकेन्द्र जाटव के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक संदीप पांडे कर रहे हैं।
