जानलेवा गड्ढे का विडियो वायरल : नवभारत की सूचना पर सांसद ने की पहल , हरकत में आया विभाग


सीधी: सीधी -सिगंरौली एन.एच-39 अमरपुर मोड़ कुबरी के पास मुख्य मार्ग में जानलेवा गड्ढे के सोशल मीडिया में कुबरी निवासी आदर्श शुक्ला के वायरल विडियो की नवभारत की सूचना पर सीधी सांसद द्वारा की गई पहल के बाद जिम्मेदार विभाग एनएचएआई हरकत में आया और गड्ढे के सुधार हेतु मौक पर पहुंच गया है।यहां बताते चलें कि एनएच-39 सीधी -सिगंरौली मार्ग अन्तर्गत अमरपुर मोड़ कुबरी के पास यह गड्ढा कई दिनों से है। जिसमें तीन दिन पहले एक गौवंश गिर गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा गड्ढे के आसपास पत्थर रख दिया गया था।

उस समय स्थानीय कुबरी निवासी आदर्श शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया में जानलेवा गड्ढे का विडियो डाला गया था। लेकिन किसी जिम्मेदार विभाग व प्रशासन की इस गंभीर समस्या की ओर नजर नही पड़ी । कल देर शाम पुनः आदर्श शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया में गड्ढे से होने वाली गंभीर जानलेवा दुर्घटना का उल्लेख करते हुए विडियो डाला गया। जिस पर हमारे नवभारत प्रतिनिधि देखा तो तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा एवं प्रभारी ईई एन एच रीवा/ पीडब्ल्यूडी सीधी इंजी.अनामिका सिंह सहित सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा को विडियो भेजकर दी गई।

संवेदनशील सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने नवभारत प्रतिनिधि की सूचना को गंभीरता से लेते हुए सार्थक पहल करते हुए उक्त विडियो को एनएचएआई के अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप में भेजने के साथ जल्द से जल्द गड्ढे को सुधारने की बात कही गई। सांसद की पहले के बाद हरकत में आये एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर कटनी/जबलपुर आनंद प्रसाद द्वारा विभाग के अधिकारी एवं सड़क निर्माण एजेंसी को मौके पर जाकर तत्काल गड्ढे को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

Fri Jun 5 , 2026
इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में सहारा सिटी के सामने बायपास रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार 38 वर्षीय युवक रमेश की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो […]

You May Like