इंदौर: कनाडिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ढाबा संचालक को अवैध शराब बेचते पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपए कीमत की 6 पेटी देसी शराब जब्त की है.
मुखबिर की सूचना पर कनाडिया पुलिस की टीम ने ग्राम बेगमखेड़ी स्थित मां कामाख्या देवी ढाबे पर दबिश दी.
यहां संचालक अंकित केलवा निवासी बेगमखेड़ी को पकड़कर तलाशी ली गई. जांच में आरोपी के पास से 1 पेटी देसी मसाला, 4 पेटी देसी प्लेन शराब और एक थैले में 60 क्वार्टर (मसाला व प्लेन) करीब 55 लीटर शराब जब्त की गई. जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई है. थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही शराब के स्रोत को लेकर उससे पूछताछ जारी है.
