घायल घोड़े से धूप में काम कराने पर हंगामा, पुलिस पर निष्क्रियता के लगाए आरोप

इंदौर: संयोगितागंज थाना क्षेत्र में घायल घोड़े से भीषण गर्मी में काम कराने का मामला सामने आया है. शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने और एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने के आरोप लगे हैं.जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे एक घोड़ा गाड़ी को तेज धूप में चलाया जा रहा था, जबकि घोड़े के पैर में घाव भी था. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद पशु को थाने ले जाया गया, जहां भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की.

आरोप है कि अधिकारियों ने यह कहकर मामला टाल दिया कि घोड़े पर कोई सवारी नहीं थी, इसलिए यह क्रूरता नहीं है. संस्था नीडीटेल फाउंडेशन और पीएफए इंदौर की प्रियांशु जैन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध बताया है. संस्थाओं ने घोड़ा मालिक के खिलाफ कार्रवाई, घायल पशु का इलाज और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच की मांग की है. संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर मामला उच्च अधिकारियों और न्यायालय तक ले जाया जाएगा.

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते वर्ष हुए आतंकी हमले की बरसी पर दिवंगत निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने कहा कि इस दुखद घटना […]

You May Like