ओवरब्रिज निर्माण से ग्रामीणों की राह बंद, 20 गांवों को 20 किमी का चक्कर

इंदौर: मांगलिया रेलवे गेट पर बन रहे ओवरब्रिज के चलते प्रशासन ने तराना मार्ग को पिछले छह माह से बंद कर रखा है. वैकल्पिक रास्ता नहीं दिए जाने से करीब 20 गांवों के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं. किसानों और मजदूरों को रोजमर्रा के काम के लिए करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.ग्रामीणों ने प्ले तिको कंपनी के सामने एक छोटी पुलिया के नीचे से मोटरसाइकिल निकालने का अस्थायी रास्ता बनाया था.

लेकिन रेलवे अधिकारियों ने उसे भी खोदकर बंद कर दिया. किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि इस समस्या को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ ही स्थानीय विधायक व मंत्री तुलसी सिलावट को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. रास्ता पूरी तरह बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है. अब प्रभावित गांवों के लोग शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, ताकि उनकी परेशानी को जिम्मेदारों तक पहुंचाया जा सके.

Next Post

पानी के लिए दूसरे के निजी बोरिंग के भरोसे रहवासी

Mon Jan 19 , 2026
इंदौर:पानी की आपूर्ति के लिए शासन-प्रशासन ने कई योजनाएं बनाई है. प्रशासन द्वारा घर-घर पानी पहुंचाने के दावे किए जाते हैं. लेकिन पानी को लेकर लोगों ने जो आप बीती बताई है उसको सुन कर यह साफ हो जाता है कि योजनाएं सिर्फ कागजो पर हैं. आज भी कई ऐसे […]

You May Like