दोहा, 18 नवंबर (वार्ता) सुफियान मुक़ीम (12 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान शाहीन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप बी मुकाबले में मंगलवार को नौ विकेट से पीट दिया और जीत की हैट्रिक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।
यूएई को 18 ओवर में मात्र 59 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान शाहीन ने 52 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। पाकिस्तान शाहीन के लिए माज सदाकत ने 15 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 37 रन बनाये। गाजी गौरी 16 रन पर नाबाद रहे।
इससे पहले यूएई की तरफ से सैयद हैदर (20) और मोहम्मद फराज़ुद्दीन (12) दहाई की संख्या में पहुंचने वाले दो बल्लेबाज रहे। पाकिस्तान शाहीन के माज सदाकत को नाबाद 37 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
Next Post
असालंका की बीमारी के बाद शनाका टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे
Tue Nov 18 , 2025
कोलंबो, 18 नवंबर (वार्ता) श्रीलंका ने पाकिस्तान में होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला से पहले टीम में कई बदलावों की घोषणा की है। कप्तान चरित असालंका और तेज़ गेंदबाज़ असिथा फर्नांडो दोनों बीमारी के कारण स्वदेश लौट आए हैं। हाल ही में संपन्न हुई एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा रहे ये […]

You May Like
-
1 year ago
पिकअप ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक की मौत
-
1 year ago
पोषण पखवाड़े की शुरुआत मंगलवार से
-
4 months ago
होली के रंग में मिला खून,स्कूल चपरासी की सरेआम हत्या
-
11 months ago
ओवेन, मॉरिस, शॉर्ट दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से हुए बाहर
