दो शिक्षण संस्थानों के किचन बंद, 31 नमूने लिए गए

इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले के विद्यालयों, छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों के मेस, कैंटीन एवं खाद्य भंडारण स्थलों का खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण किया गया. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है.निरीक्षण के दौरान गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल, खंडवा रोड में खाद्य इकाई बिना वैध लाइसेंस के संचालित पाई गई तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर मिली, जिसे नष्ट कराया गया.

टैंकर के पानी के उपयोग और आरओ सिस्टम की असंतोषजनक सफाई पर भी आपत्ति दर्ज की गई. गंभीर अनियमितताओं के चलते स्कूल का किचन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया. एक्रोपोलिस संस्थान में भी स्वच्छता एवं भंडारण मानकों की गंभीर अनदेखी पाई गई. खाद्य पदार्थों के अनुचित रखरखाव और साफ-सफाई की कमी के कारण संस्थान का किचन भी बंद करने के निर्देश दिए गए.

इसके अलावा न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, अग्रसेन विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल राऊ एवं एडवांस एकेडमी का निरीक्षण कर कुल 31 खाद्य नमूने पनीर, दाल, चावल, बेसन, मसाले, तैयार भोजन आदि जांच हेतु लिए गए. कई संस्थानों को खाद्य भंडारण, स्वच्छता, मेडिकल फिटनेस एवं रिकॉर्ड संधारण में सुधार के निर्देश दिए गए. सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है. रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी शैक्षणिक संस्थानों में मेस एवं कैंटीन का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा.

Next Post

लक्ष्मीबाई नगर मंडी में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर: लक्ष्मीबाई नगर मंडी प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी है. मंडी सचिव ओ पी खेड़े द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार, मंडी की आवंटित भूमि पर पिछले कुछ वर्षों में अवैध झुग्गी-झोपड़ियों का निर्माण हो गया है, जहां कथित […]

You May Like