लघु वेतन कर्मचारियों का 15 सूत्रीय मांगों पर सांकेतिक धरना

जबलपुर। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश भर में 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जबलपुर में यह धरना टाउन हॉल गांधी स्मारक पर जिला अध्यक्ष नरेश कुलस्ते एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल विपिन पीपरे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।संघ ने शासन प्रशासन से पुरानी पेंशन बहाल करने, पदोन्नति देने, ग्रेड पे बढ़ाने और सभी कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों का तत्काल समाधान करने की अपील की। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। धरने में संघ के प्रांतीय सचिव एवं कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष सहदेव रजक, जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रविंद्र राय, सुरेश बाल्मिक, संजय रजक, प्रेम नारायण ठाकुर, ओमप्रकाश पंनगरहा, प्रमोद कुमार, मुन्ना लाल रजक, विजय यादव, हबीब खान, मोहित वर्मा, सुनील पाठक सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन

Fri Dec 26 , 2025
जबलपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल, जबलपुर विभाग द्वारा गोहलपुर चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर एसआईआर को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया तथा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश से निवेदन किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर मध्यप्रदेश में भी […]

You May Like