
जबलपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल, जबलपुर विभाग द्वारा गोहलपुर चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर एसआईआर को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया तथा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश से निवेदन किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर मध्यप्रदेश में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध ऑपरेशन टॉर्च जैसे अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर डिटेंशन प्वाइंट स्थापित किए जाएं और नियमानुसार डिपोर्टेशन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में भारत में बांग्लादेश जैसी अस्थिर परिस्थितियां उत्पन्न न हों। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत की कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति धनधारिया, प्रांत मंत्री अर्पित सिंह ठाकुर, जबलपुर विभाग मंत्री अमित उपाध्याय सहित कपिल रैकवार, आकाश रैकवार, बाबा भाई, सौरभ विश्वकर्मा, कुक्कू ठाकुर, मनीष केसरवानी, अभिषेक रैकवार, मुकेश गौतम, कवि राठौर, नंदू तिवारी, ऋषभ यादव, निखिल विश्वकर्मा, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक कुशवाहा, मयूर कनौजिया, अंजनी सोनकर, विकास पृथ्यानी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
