
रतलाम। स्थित शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना सामने आई है। सेकेंड ईयर के दो छात्र आयुष्मान पांडे और अमोलिक वर्मा ने नशे की हालत में फर्स्ट ईयर हॉस्टल में घुसकर एक छात्र के बाल ट्रिमर से काट दिए और दूसरे से शराब मंगवाई। विरोध पर दोनों ने हंगामा किया और पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। डीन डॉ. अनिता मूथा व स्टाफ मौके पर पहुंचे। एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में आयुष्मान को एक साल और अमोलिक को छह माह के लिए कॉलेज और एकेडमिक गतिविधियों से निष्कासित किया गया। लिखित शिकायत दी गई है, हालांकि FIR दर्ज नहीं हुई है।
