जेल में बंद बंटी-बबली पर एक और एफआईआर

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई में रहने वाली एक युवती की रेल्वे में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार रूपए की ठगी की गई। जेल में बंद जालसाज बंटी- बबली के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक सुरभि साहू पिता गेंदीलाल साहू 23 वर्ष निवासी आईटीआई माढ़ोताल शारदा मंदिर के पास माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर में राकेश सराठे का आना जाना था, जिसने उसके माता-पिता से बोला कि रेल्वे में अच्छी जान पहचान है, मैं सुरभि साहू की नौकरी क्लर्क के पद पर पक्के में लगवा दूँगा जो 1 लाख 60,000 रुपए में लगेंगे, नौकरी लगवाने के पहले मेडिकल परीक्षण होगा। विश्वास में लेकर 80,000 नगद अलग-अलग किस्तों लेकर धोखाधड़ी की।

फर्जी डीईओ अफसर से मिलाया, नियुक्ति पत्र भी थमाया-

पीडि़ता ने शिकायत में यह भी बताया कि राकेश उसे एक बार स्टेशन के अंदर क्लर्क डिपार्टमेन्ट में रेखा वर्मा से भी मिलाया था, जिसे उसने डीईओ अफसर बताया था। इसके पूर्व उसे मध्य रेल कार्यालय मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर का एक नियुक्ति प्रमाण पत्र जिसमे उसकी फोटो चस्पा कर दिया था। पता करवाने पर वे फर्जी निकला।

कइयों के साथ कर चुका है धोखाधड़ी

विदित हो कि राकेश सराठे इसी प्रकर की नौकरी लगाने के नाम पर कईयों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। 2021 में राकेश सरोठे के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था। जबकि 20 जुलाई को पुलिस ने राकेश सरोठे और उसकी साथी श्रीमति रेखा वर्मा को संजीवनी नगर पुलिस ने रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर आदर्श पटैल निवासी धनवंतरी नगर के साथ 3, 24, 000 रूपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था जो फिलहाल जेल में है।

Next Post

मोरवा विस्थापन की समय सारिणी वायरल, NCL ने पत्र को बताया फर्जी

Fri Jul 25 , 2025
सिंगरौली।एनसीएल द्वारा जयंत परियोजना एवं दुधिचुआ विस्तार के लिए मोरवा विस्थापन की प्रक्रिया के तहत 9 फरवारी 2024 को धारा 9 प्रभावशील होने के बाद अधिग्रहण के लिए मकानो की मापी बीते कुछ दिनों तक चल रही थी। इसी बीच गुरूवार को मोरवा शहर के लिए मुआवजा समय सारणी का […]

You May Like