मोरवा विस्थापन की समय सारिणी वायरल, NCL ने पत्र को बताया फर्जी

सिंगरौली।एनसीएल द्वारा जयंत परियोजना एवं दुधिचुआ विस्तार के लिए मोरवा विस्थापन की प्रक्रिया के तहत 9 फरवारी 2024 को धारा 9 प्रभावशील होने के बाद अधिग्रहण के लिए मकानो की मापी बीते कुछ दिनों तक चल रही थी। इसी बीच गुरूवार को मोरवा शहर के लिए मुआवजा समय सारणी का प्रथमा अध्याय वायरल होने से एनसीएल के उच्च अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है।

मोरवा विस्थापन जैसे समाधानशील मामले में अभी तक कई मुद्दों पर गोपनीयता बरकरार रखने के बावजूद एनसीएल के प्रशासन से पूर्व ही पत्र की समय सारणी अब हर किसी के मोबाइल पर पहुँच गया। जिसमें अब एनसीएल के अधिकारी वायरल समय सारणी के संबंध में कह रहे है कि इसकी जानकारी एनसीएल को नही है और यह पत्र फर्जी है। हालांकि विस्थापन मंचों के पदाधिकारियों की माने तो एनसीएल 15 जुलाई को दिल्ली में आयोजित बोर्ड अनुमोदन के लिए खाका तैयार कर ले गये थे, जो बोर्ड में पास हुआ। उनके अनुसार यह पत्र दिल्ली से ही किसी अधिकारी द्वारा प्राप्त हुआ है। वायरल पत्र में 15 जुलाई को आर एंड आर का बोर्ड अनुमोदन के बाद समय सीमा और योजना में परिसंपत्ति मुआवजा का समय सारणी उल्लेख किया गया है। जिसमें पहले चरण में शामिल किए जाने वाले घरो को अंतिम रूप 31 जुलाई तक डेलाईट पोर्टल एनसीएल पर मुआवजे के आंकड़ो का विवरण प्रकाशित करना और परियोजना प्रभावित परिवारो को एक अगस्त से 7 अगस्त तक मोबाइल फोन पर सूचना देना। शिकायत पोर्टल 8 अगस्त से 14 अगस्त तक 7 दिन खुला रहेगा। शिकायत का समाधान 16 अगस्त से 25 अगस्त तक पीएएफ से फीड बैक के अनुसार 10 दिन बढ़ाया जा सकता है । पीएएफ को 28 अगस्त से नोटिस वितरण, दस्तावेज सत्यापन क्षतिपूर्ति बांउ जैसे संग्रह एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक तथा 27 सितम्बर से मुआवजा संवितरण करने का विवरण दिया गया है। विस्थापित मंचों के पदाधिकारियों का कहना है की एनसीएल प्रबंधन भले ही इस समय सारणी को फर्जी बता रहे है, परंतु आगामी दिनों में नियमित तिथि पर ही यह मोरवा विस्थापन की कार्यवाही पर अग्रसर होंगे। उनके अनुसार एनसीएल प्रबंधन पुनर्वास स्थल के विषय में भी जानकारी नहीं देकर विस्थापन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं ला रहा है। जिससे मोरवा की जनता में आक्रोश प्राप्त है।

इनका कहना है

मोरवा शहर के लिए मुआवजा समय सारणी का प्रथमा अध्याय के वायरल पत्र के बारे में एनसीएल के संबंधित कार्यालय को नही है। उक्त पत्र कहा से किसके द्वारा जारी किया गया है, इसके बारे में कोई जानकारी नही है। इसमें किसी का हस्ताक्षर नहीं है, यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है।

राम विजय सिंह

जनसंपर्क अधिकारी, एनसीएल सिंगरौली

Next Post

अकेलेपन से परेशान महिला बैसली नदी के डैम में कूदने पहुंची

Fri Jul 25 , 2025
भिंड। अकेलेपन से परेशान एक महिला आज यहां बैसली नदी के डैम में कूदने पहुंच गई। महिला का न पति है और न ही बच्चे हैं। वह आत्महत्या करने के लिए डैम पर आई थी। पुलिस ने पहुंचकर उसे बचा लिया। बताया जाता है कि वह अकेलेपन की वजह से […]

You May Like