
जबलपुर। शहर राधा कृष्ण वार्ड में सिद्ध बाबा अंबेडकर भवन के पास लगे ट्रांसफार्मर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई वहीं बरगी ग्राम पंचायत तुनिया में ट्रांसफार्मर से फैला करंट बारिश के चलते जमीन तक पहुंचा और इसकी चपेट में तीन मवेशी आ गए जिनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर काफी खराब हालत में है लेकिन विद्युत अमला इसमें सुधार नहीं करता है।
