जैक क्रॉली, बेन डकेट ने इंग्लैंड को जीत की झलक दिखाई

लीड्स 24 जून (वार्ता) जैक क्रॉली (नाबाद 42) और बेन डकेट (नाबाद 64) की शानदार पारी के बदौलत मंगलवार को पहले टेस्ट मैच के पांचवें एवं आखिरी दिन इंग्लैंड ने भोजनकाल तक बिना विकेट गंवाये 117 रन बना लिये और उसको भारत के खिलाफ जीत की झलक दिखाई दे रही है। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 254 रन बनाने हैं।

आज यहां इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में कल के 21 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने संयम का परिचय देते हुए भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया और रन भी बटोरे।

भोजनकाल तक इंग्लैंड ने 30 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 117 रन बना लिये और टीम के मैच जीतने की उम्मीद जगा दी है। दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त होने के बाद टेस्ट मैच के आखिरी दिन अभी 66 ओवर का खेल बाकी है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शतकीय पारियों की बदौलत 471 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 465 रन का स्कोर बनाया था। भारत ने दूसरी पारी में 364 रन का स्कोर बनाया था और उसके पहली पार में सात रन की बढ़त मिली थी।

Next Post

सभी तापविद्युत संयंत्रों में कोयले की रिकॉर्ड उपलब्धता

Tue Jun 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 जून (वार्ता) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच कोयला लॉजिस्टिक्स और परिवहन दक्षता की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें कोयले के अधिकाधिक परिवहन के लिए समन्वय […]

You May Like