दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

कटक 09 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद मारक्रम ने कहा उम्मीद करते हैं कि परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। ओस का प्रभाव तो पूरे मैच में रहेगा, लेकिन बाद में तो यह बेहद बुरा हो सकता है। लगातार फॉर्मेट बदल रहे होने पर बहुत सारी चीजें दिमाग में चलती हैं, लेकिन दिमाग को सही जगह रखना आवश्यक है। विश्व कप की तैयारी के लिए ये काफी शानदार है।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम थोड़े असमंजस में थे और पहले बल्लेबाजी करने को लेकर खुश हैं। ओस हमारे लिए अच्छी चुनौती है। आप इससे भाग नहीं सकते हैं। यदि हम इस पर ध्यान लगाएंगे तो हमारा मुख्य काम प्रभावित होगा। हम इसके बारे में नहीं सोचना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज अच्छी रही थी, अब दक्षिण अफ्रीका फिर न्यूजीलैंड। अच्छे 15 मुकाबले। आज संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा नहीं खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका एकादश:- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्टजे।

 

 

Next Post

रीवा में विद्युत तार एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा

Tue Dec 9 , 2025
रीवा। रीवा जिले में विगत दो वर्षो से विद्युत तार एवं अन्य सामग्री की चोरी करने वाले अन्र्तराज्यीय गिरोह को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है. गिरोह द्वारा 60 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. विद्युत तार सहित अन्य सामग्री जप्त करते हुए 17 […]

You May Like