जबलपुर: भोजशाला में शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पूजा और नमाज हुई। धार ड्यूटी पर जबलपुर से दो एएसपी, 120 का फोर्स गया था। शनिवार दोपहर बल की रवानगी हो गई है। आज सुबह बल शहर पहुंचेगा। जिसके बाद फोर्स पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने पहुंचेगा।विदित हो कि धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लिए पूजन-नमाज के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। 23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक ही दिन हुई। हिंदू समाज ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां वाग्देवी की अखंड पूजा की जबकि भोजशाला के संरक्षित परिसर के उत्तरी भाग में मुस्लिम समुदाय के 17 सदस्यों ने वॉलंटियर जैकेट पहनकर जुमे की नमाज अदा की। कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए आठ हजार से अधिक का बल तैनात था। जबलपुर से भी दो एएसपी समेत 120 का बल धार में ड्यूटी करने पहुंचा था।
ये गए थे धार ड्यूटी परभोजशलाा में डयूटी के लिए 2 एएसपी, 4 निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक, 88 प्रधान आरक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक गए हुए थे ।
