तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से गायब

जबलपुर: शहर से तीन किशोरियां रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। एक पड़ोसी तो दूसरी गार्डन की फोटो खींचने का कहते हुए घर से निकली तो तीसरी छत पर धूप लेने का कहते हुए गई और लापता हो गई। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन की, रिश्तेदारों, करीबियों के यहां पतासाजी की लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने थाने पहुंचकर अज्ञात पर अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों किशोरियों के गायब होने के मामले मेें संजीवनी नगर, घमापुर, सिविल लाइन थाने में अज्ञात आरोपित पर प्रकरण दर्ज किया गया

है।संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि अंधुआ धनवंतरी नगर निवासी 32 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी तीन बेटियां है। बीती रात उसकी 14 वर्षीय बेटी पड़ोस में जाने का कहते हुए घर से निकली थी। देर रात्रि तक वापिस नहीं आई तो वह पड़ोसी के यहां गई तो पता चला कि बेटी यहां नहीं आई। इसी प्रकार घमापुर थाने में द्वारका नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दो बेटियां है। सुबह पति डयूटी पर थे।

बेटियां घर में थी। छोटी बेटी 16 वर्ष की छत पर धूप तापने चली गई थी। थोड़ी देर बाद में वह छत पर गई तो बेटी नहीं थी। इसी प्रकार सिविल लाइन थाने में 38 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात 8 बजे 16 वर्षीय बेटी घर से कॉलोनी के गार्डन की फोटो खींचने का बोलकर गई थी जो वापिस नहीं लौटी। पुलिस तीनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर किशोरियों की पतासाजी कर रही है।

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स महिला ने आरसीबी को सात विकेट से हराया

Sun Jan 25 , 2026
वडोदरा, (वार्ता) नंदनी शर्मा (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद लॉरा वुलफार्ट ( नाबाद 42) की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 26 गेंदे शेष रहते सात […]

You May Like