स्कॉर्पियों ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मां की मौत, बेटा की हालत नाजुक

ग्वालियर: झांसी रोड थाना इलाके में स्थित लखनौती गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्कॉर्पियो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस बीच उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मां-बेटे कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है एक्सीडेंट की वजहों की जांच जारी है।
ग्वालियर के बिलौआ जौरासी के रहने वाले 32 वर्षीय मोनू यादव पुत्र रघुनाथ यादव सोमवार की शाम अपनी मां 55 वर्षीय गजरा देवी को बाइक पर पीछे बैठाकर किसी काम से शहर आए थे। जैसे ही मोनू की बाइक लखनौती गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की यूपी में रजिस्टर्ड स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरने और गंभीर अंदरूनी चोटें आने के कारण गजरा देवी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वहीं मोनू यादव भी सड़क पर घिसटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपी स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से तेजी से भाग निकला। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घायल बेटे मोनू को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह रवाना किया गया है।

Next Post

वोटर लिस्ट में नाम हटाने पर सीएम रेवंत रेड्डी की चेतावनी, राजनीतिक रूप से खतरनाक हो सकता है यह कदम, सतर्क रहने के दिए निर्देश

Tue Jun 16 , 2026
हैदराबाद | तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मतदाता सूची (SIR) में विशेष संशोधन के तहत बड़ी संख्या में वोट हटाए जाने पर कड़ी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शक के आधार पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाना राज्य के लिए राजनीतिक रूप से बेहद खतरनाक साबित […]

You May Like