91 देशों के 150 स्थानों पर विकसित भारत दौड़-2025 का आयोजन

नयी दिल्ली 25 सितंबर (वार्ता) राष्ट्र निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास को प्रेरित करने के लिए पहली बार 91 देशों के 150 स्थानों पर विकसित भारत दौड़-2025 का आयोजन किया जायेगा।
युवा मामले और खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के सहयोग से, सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से दो अक्टूबर) के हिस्से के रूप में 91 देशों में 150 से अधिक स्थानों पर विकसित भारत रन-2025 का आयोजन कर रहा है। राष्ट्र निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास को प्रेरित करने हेतु यह अनूठी वैश्विक पहल पहली बार शुरू की जा रही है।
‘रन टू सर्व द नेशन’ टैगलाइन के साथ, विकसित भारत रन, विश्वभर के प्रतिष्ठित और सुगम स्थानों पर तीन से पांच किलोमीटर की सामुदायिक दौड़ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। अधिकांश दौड़ें 28 सितंबर, 2025 को आयोजित होंगी।
इस दौड़ में मैक्सिको सिटी के एंजेल ऑफ इंडिपेंडेंस, सूरीनाम के पारामारिबो में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज और विश्वभर के कई अन्य प्रतिष्ठित स्थानों और प्रसिद्ध स्मारकों को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों, स्थानीय समुदायों, छात्रों, पेशेवरों और भारत के मित्रों को एक साथ लाना है, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हो सके।
विकसित भारत रन-2025 भारत की सबसे बड़ी वैश्विक आउटरीच पहलों में से एक बनकर उभरेगी। यह न केवल एक फिटनेस और सामुदायिक गतिविधि है, बल्कि भारत के सेवा भाव, स्थिरता और समावेशिता के मूल्यों का एक वैश्विक उत्सव भी है। इसका उद्देश्य भारत और उसके प्रवासी समुदायों के बीच संबंधों को मजबूत करना, युवाओं को सेवा-उन्मुख पहलों के लिए प्रेरित करना और विश्व के सामने भारत की विकास गाथा को उजागर करना है।

Next Post

बीएफआई ने एशियाई युवा खेलों के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बहरीन में होने वाले तीसरे एशियाई युवा खेलों 2025 के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 23 सितंबर से 20 अक्टूबर तक एनएस एनआईएस पटियाला में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। टीम का चयन छठी अंडर-17 जूनियर […]

You May Like

Play sound