अचलेश्वर मंदिर पर सोमवार को लगेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श एवं रक्तदान शिविर

ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, लश्कर में विशाल स्तर पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार, 07 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। शिविर में मरीजों का निःशुल्क अस्थि परीक्षण टेस्ट (बीएमडी) के साथ ही ब्लड शुगर, बीपी एवं नाड़ी परीक्षण भी अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के पूर्व सूचना सचिव एवं ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि श्री अचलेश्वर महादेव ट्रस्ट एवं झण्डू फार्मा के सहयोग से आयोजित हो रहे उक्त निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर में पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, पेट एवं गुदा रोग, चर्म रोग (सभी त्वचा रोग), लिवर रोग, किडनी रोग, प्रोस्टेट की समस्या, टायफाईड, मलेरिया आदि रोगों का जांच परीक्षण कर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक उपचार एवं रोग से स्थायी निदान के संबंध में उपयोगी परामर्श देंगे। शिविर में शास. आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, ग्वालियर के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश कुमार मिश्रा (एमएस आयु.) एवं जाने माने पेट व गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सिंह बीएएमएस मरीजों का जांच परीक्षण कर उपयोगी परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो. नं. 7440530495 पर संपर्क किया जा सकता है। श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त लोगों से उक्त निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Next Post

राजस्थान के बीकानेर में टिकट विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने ही जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है

Thu Sep 3 , 2026
बीकानेर, राजस्थान के बीकानेर में वार्ड 50 के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर अचानक हमला कर दिया। पीड़ित नेता ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण को लेकर चल रहे […]

You May Like